सिरमौर जिला के कालाअंब थाना क्षेत्र के अंतर्गत त्रिलोकपुर सीनियर सैकेंडरी स्कूल के दुराचार मामले में गिरफ्तार भाषा अध्यापक अवतार सिंह को विभाग ने सस्पेंड कर कर दिया है।
विदित रहे की आरोपी अध्यापक ने स्कूल की नौंवी कक्षा की नाबालिग छात्रा को दुराचार किया। पुलिस ने छात्रों की शिकायत पर मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाया।
दुराचार का आरोपी शिक्षक शुक्रवार को पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां उसे तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
डीएसपी (मुख्यालय) मनमोहन सिंह ने कहा कि पुलिस आरोपी शिक्षक को पकड़ने के लिए कई टुकड़ियां कालाअंब एवं अन्य इलाकों में आरोपी की तलाश की। गिरफ्तार अध्यापक अवतार सिंह से पुलिस पूछताछ कर रही है। अवतार सिंह को सोमवार तक का पुलिस रिमांड मिला है।
उधर,प्रारंभिक जिला शिक्षा उपनिदेशक विजय प्रकाश अवस्थी ने कहा कि गिरफ्तार शिक्षक को सस्पेंड किया गया है। इससे पूर्व शिक्षा उपनिदेशक ने शनिवार को सीनियर सैकेंडरी स्कूल कालाअंब का दौरा किया और विद्यालय प्रशासन से आरोपी शिक्षक की रिपोर्ट तलब करने के आदेश दिए।
आशा है कि सोमवार को विद्यालय प्रशासन शिक्षक की रिपोर्ट विभाग को सौंप देगा। आरोपी शिक्षक के गिरफ्तार होने एवं तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद स्वत ही विभाग को सरकारी कर्मचारी होने के कारण नियमानुयार सस्पेंड करना होता है।
ऐसा मामला, जहां शिक्षक पर नाबालिग से दुराचार का संगीन मामला दर्ज हो तो विभाग कोताही बरतने की मूड़ में नहीं है।