फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी में पार्षद के बेटे ने एसडीओ पर किया हमला

Thu, 04 Sep 2014 11:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
बंद विद्युत आपूर्ति बहाल कराने के बाद जेई के साथ दफ्तर लौट रहे बद्दी के एसडीओ पर पार्षद के बेटे ने हमला कर दिया। वारदात में सहायक अभियंता केसी रघु के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


बद्दी अस्पताल में आंख का एक्सरे और छह टांके लगाने के बाद उन्हें नालागढ़ अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार घटना बुधवार रात आठ बजे बिलांवाली क्षेत्र में उस समय हुई जब एसडीओ केसी रघु जेई राजा राम के साथ मलपुर गांव में बंद पड़ी बिजली को सुचारु करने के बाद आफिस लौट रहे थे।
विज्ञापन


फेस तीन के मुख्य मार्ग पर टाइल वर्क होने के चलते दो अधिकारियों अपनी गाड़ी से वाया बिलांवाली जा रहे थे। उनका आरोप है कि इसी दौरान पार्षद का बेटा निर्मल सिंह बीच सड़क में गाड़ी खड़ी करके फोन पर बात कर रहा था।

जब उससे गाड़ी हटाने के लिए कहा गया तो झगड़े पर उतर आया एसडीओ से मारपीट शुरू कर दी। जेई राजा राम ने किसी तरह निर्मल सिंह को आरोपी के कब्जे से छुड़वाया।

राजा राम पहले उन्हें अपने कार्यालय ले गया तथा अधीक्षण अभियंता को सूचित करके उसे बद्दी सीएचसी लाया गया। डा. अनिल अरोड़ा ने एसडीओ के चेहरे पर छह टांके लगाए और आंख का एक्सरे कराने के लिए उन्हें नालागढ़ रेफर कर दिया गया है।

एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि पुलिस ने एसडीओ के बयान पर मारपीट करने वाले पार्षद के बेटे निर्मल सिंह उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया है।

एसडीओ केसी रघु ने बताया कि निर्मल सिंह से उसकी कोई भी व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी। वह मात्र साइड मांगने की अपील कर रहे थे जिस पर निर्मल सिंह ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें