फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी को पास देने को लेकर एचआरटीसी चालक से मारपीट, तहसीलदार गिरफ्तार

Mon, 06 May 2019 10:28 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

गाड़ी को पास देने के एक मामले में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल देहरा के पाईसा में बंदोबस्त विभाग के तहसीलदार और एचआरटीसी बस चालक में मारपीट हो गई। देहरा पुलिस ने एचआरटीसी चालक की शिकायत पर तहसीलदार और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल के अनुसार बंदोबस्त विभाग हमीरपुर में तैनात तहसीलदार की एचआरटीसी के देहरा डिपो की बणे दी हट्टी जा रही बस चालक के साथ पास को लेकर बहस हो गई। मामला बाद में मारपीट तक जा पहुंचा।

एचआरटीसी चालक राजेंद्र ने तहसीलदार के खिलाफ उससे ड्यूटी के दौरान गालीगलौज और मारपीट के आरोप में शिकायत दर्ज करवाई। जिस पर पुलिस ने पाईसा निवासी तहसीलदार और उसके भाई को गिरफ्तार किया है। चालक के साथ मारपीट के बाद देहरा डिपो के कर्मचारियों ने बस अड्डा में प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें