फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं से छेड़छाड़ पर शिक्षक सस्पेंड, केस दर्ज

Fri, 09 Nov 2018 05:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल का जवाब न आने पर छात्राओं के संवेदनशील अंगों को छूने के आरोप में एक शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। भवारना थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ धारा 354 ए के तहत मामला भी दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार उपमंडल पालमपुर के एक स्कूल की नौवीं-दसवीं की 25 छात्राओं ने मुख्य अध्यापक से शिकायत की है कि अध्यापक उनके संवेदनशील अंगों को छूता है। छात्राओं का आरोप है कि किसी सवाल का जवाब नहीं आए तो शिक्षक उन्हें बाजू  से पकड़ता है और उनके अंगों को छूता है।

इससे अध्यापक को इन हरकतों से रोका जाए। छात्राओं का आरोप है कि काफी समय से यह अध्यापक ऐसी हरकतें कर रहा है। बात हद से बढ़ गई तो उन्हें मुख्याध्यापक को इसकी जानकारी देनी पड़ी। 
विज्ञापन


एसएचओ भवारना सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि स्कूल के मुख्याध्यापक की शिकायत ई-मेल से मिली है। पुलिस ने अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

उधर, एसपी संतोष संतोष पटियाल ने कहा कि भवारना थाने में मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। शिक्षा उपनिदेशक दीपक कनायत ने कहा कि अध्यापक के खिलाफ शिकायत आते ही उसे निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें