फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेबीटी टीचर ने नाबालिग छात्रा से की अश्लील हरकतें, गिरफ्तार

Sun, 30 Mar 2014 12:08 AM IST
बयूरो/ अमर उजाला, पधर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
द्रंग विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नवलाया के अधीन राजकीय प्राथमिक पाठशाला महिगलू में जेबीटी अध्यापक ने स्कूल की नाबालिग छात्रा के साथ अशील हरकतें कर गुरु-शिष्य के रिश्तेदार को शर्मसार किया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया। यह घटना इसी माह की 22 मार्च की है।

पीड़ित छात्रा द्वारा अपने माता पिता को आपबीती सुनाने के बाद यह मामला प्रकाश में आया। महिगलु प्राथमिक पाठशाला में चौथी कक्षा की छात्रा को आरोपी जेबीटी अध्यापक पुने राम (39) गांव काहरा तहसील सदर ने 22 मार्च को पर्यावरण का पेपर ठीक न होने और दोबारा पेपर लेने के बहाने स्कूल बुलाया था।

इस दौरान स्कूल में अध्यापक के सिवाय कोई नहीं था। छात्रा की शिकायत है कि शिक्षक ने अश्लील हरकतें कर उसे धमकाया कि उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसे फेल कर देगा और जान से भी मार देगा।
विज्ञापन


नाबालिग छात्रा ने अध्यापक के डर से अपने साथ घटित अश्लीलता का सारा राज कुछ दिन छुपाकर रखा, लेकिन बाद में हिम्मत जुटाकर अपनी मां को आप बीती बताई।

वारदात को लेकर गुस्साए परिजनों ने अध्यापक के खिलाफ  गत शुक्रवार को पधर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। एसएचओ भीम सेन की अगुवाई में पुलिस टीम ने आरोपी अध्यापक को उसके घर से हिरासत में लिया।

शनिवार को मामले की जांच करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमण कुमार मीणा स्वयं घटना स्थल पहुंचे।

उन्होंने बताया कि मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया है। आरोपी अध्यापक को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे पुलिस रिमांड पर ले लिया गया है और पूछताछ जारी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें