नादौन के सरकारी कॉलेज में एक शिक्षक ने कॉलेज की कुछ छात्राओं के परीक्षा देते हुए एक माह पुराने फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दिए। शिक्षक ने कॉलेज की एक शिक्षिका का झूठा प्रार्थना पत्र भी फेसबुक पर डाला है। इस पर भद्दे कमेंट आ रहे हैं। सोमवार को गुस्साए छात्र-छात्राओं ने शिक्षक की इस हरकत पर जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की।
यही नहीं कॉलेज गेट पर शिक्षक का पुतला भी फूंका गया। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन से शिक्षक की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने मामले को पुलिस को सौंपा और पुलिस ने प्रवक्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार छात्राओं को रविवार को ही फोटो अपलोड करने की जानकारी दोस्तों से मिली।
फोटो पर कुछ अभद्र कमेंट भी किए गए हैं। इस कारण छात्राएं भड़क गईं। सोमवार को छात्र संघों और कॉलेज छात्रों ने खूब हंगामा किया।