फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर आए तांत्रिक ने किया ऐसा कांड कि सहम जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाज के लिए घर आए तांत्रिक ने ऐसा कांड कर दिया कि पूरा इलाका सहम गया। पीड़ित परिवार कभी इस दिन को भूल नहीं पाएगा। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के जिला कांगड़ा का है।
विज्ञापन


यहां शक्तिपीठ ज्वालाजी के कूहना गांव के एक परिवार को इलाज करवाने के लिए तांत्रिक को बुलाना महंगा पड़ गया। तांत्रिक ने इलाज के बहाने परिवार के सभी तीनों सदस्यों को कुछ नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर घर का कीमती सामान लूट लिया।

अंधविश्वास में चूर घर के सदस्यों पर ऐसी बीती कि उन्हें कीमती सामान के साथ अपनी सुध-बुध भी खोनी पड़ी। फिलहाल तांत्रिक लाखों का सामान लेकर गायब हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे अंजाम दी वारदात

जानकारी के अनुसार मोहन लाल (60) अपने भाई करतार सिंह (60) की पत्नी सलोचना देवी (55) निवासी कूहना का इलाज करवाने के लिए एक चेले (तांत्रिक) को घर लेकर आए। चेले ने इलाज के बहाने परिवार के सदस्यों को कुछ नशीला पदार्थ खाने के लिए कहा।

तीनों ने वह पदार्थ खा लिया। इसके बाद तीनों बेहोश होकर वहीं पर गिर गए। चेला घर का कुछ कीमती सामान लेकर फरार हो गया। गांववासियों को जब इस घटना की भनक लगी तो उन्होंने तीनों को ज्वालामुखी सिविल अस्पताल में बेहोशी की हालत में पहुंचाया।

अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डा. सतिंद्र वर्मा ने तीनों का प्राथमिक इलाज कर उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया। डा. सतिंद्र वर्मा ने बताया कि तीन में से एक सदस्य को होश आ गया है। अन्य दो को भी जल्द होश आ जाएगा। होश आने पर सदस्य ने तांत्रिक की जालसाजी का खुलासा किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें