हिमाचल में भी अब विदेश भेजने के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है। एक के बाद एक ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला कांगड़ा जिले का है। वरिंद्र सिंह निवासी लंज ने बताया कि विदेश भेजने के नाम पर एजेंटों के माध्यम से ठगी हो रही है। उन्हें स्थानीय एक युवक के माध्यम से चंडीगढ़ के मलोआ में स्थित एजेंसी कलगीघर ट्रेड सेंटर के जरिये इराक भेजा गया।
इस पर एक लाख साठ हजार रुपये लिए और जाली वीजे पर 13 मार्च 2011 को इराक भेज दिया। इराक में 11 लोगों को वहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सेंटर के माध्यम से मुहैया करवाया गया वीजा नकली निकला। 3 हजार डॉलर का जुर्माना भी किया गया, जो करीब डेढ़ लाख रुपये है।