फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बच्चों के पिता ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 26 Feb 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला रोड स्थित गांव कुड़ांवाला में एक बंद फैक्टरी के कमरे में 48 वर्षीय एक व्यक्ति बुधवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव छत की एंगल से लटकता पाया गया। मौके से कोई सुसाइड नहीं पाया गया। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी मुताबिक, राकेश कुमार पुत्र उज्ज्वल कुमार निवासी रोहडू हिमाचल प्रदेश सालों से बंद फैक्टरी (फरीद इंजीनियरिंग वर्क्स) में पहली मंजिल पर किराए पर रहता था। पेशे से वह राजमिस्त्री था। साथ ही कुछ श्रमिक भी वहां रहते हैं।

बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे फैक्टरी मालिक बलजिंदर सिंह निवासी चंडीगढ़ ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। राकेश ने दरवाजे की अंदर से कुंडी लगा रखी थी। दरवाजा खोलकर राकेश नीचे उतारा गया। उसे तुरंत डेराबस्सी के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रोहड़ू में मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई। राकेश के परिवार में पत्नी के अलावा पांच बच्चे हैं। पुलिस के अनुसार, परिवारवालों के डेराबस्सी पहुंचने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें