फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के गले मिल ट्रेन के आगे कूदा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना के बडैहर इलाके में एक व्यक्ति ने देर रात हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति ऐसा करने से पहले अपनी पत्नी से मिला और उससे बात भी की।
विज्ञापन


इसने पत्नी से कहा कि यदि उसे कुछ हो जाए तो उसके बच्चों का ख्याल रखना। गले मिलने के बाद यह चला गया। मगर पत्नी इस बात को समझ ही नहीं पाई कि उसका पति इतना बड़ा कदम उठाने जा रहा है।

मृतक की पहचान अमी चंद निवासी गांव डगार, घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस ने बरामद किया सुसाइड नोट

पुलिस ने मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इसमें उसने अपनी मौत के लिए खुद जिम्मेदार बताया है। सुसाइड नोट में इसने पत्‍नी को बच्चों का ख्याल रखने की बात भी लिखी है। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है।

पूछताछ के बाद पुलिस का कहना है कि मृतक अमी चंद पिछले कई दिनों से मानसिक रुप से परेशान चल रहा था।

सोमवार रात इसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी।
विज्ञापन

कारपेंटर का काम करता था अमींचद

पुलिस के मुताबिक अमी चंद बद्दी में कारपेंटर का काम करता था। यह 26 मई को घर से बद्दी के लिए निकला था। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित दो बेटियों को छोड़ गया है।

उधर, रेलवे चौकी ऊना के इंचार्ज श्याम प्रसाद शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर आगामी जांच शुरु कर दी है।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें