फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालवालों से तंग आकर उठाया खौफनाक कदम!

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए उसे आए दिन परेशान किया जा रहा था। शादी के बाद से ही ऐसा चल रहा था। आखिरकार उसने इस प्रताड़ना से तंग आकर फंदा लगा लिया। मामला बिलासपुर के शाहतलाई का है।
विज्ञापन


महिला के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार इस महिला का शव एक पेड़ से लटकता हुआ मिला है। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की इस मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है।

विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दहेज के लिए बेच दिए थे गहने

पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जेजवीं पंचायत की सोमा देवी को पेड़ से लटका हुआ देखा गया। पंचायत प्रधान राजेश शर्मा ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घर से करीब 20 मीटर दूर पेड़ के साथ लटका विवाहिता का शव बरामद किया।

पुलिस के मुताबिक विवाहिता ने आत्महत्या के लिए अपने ही दुपट्टे का प्रयोग किया है। वर्ष 2012 में सोमा देवी का विवाह बड़गांव गलु के चमन लाल के साथ हुआ था। उसका एक वर्ष को बेटा भी है।

मायके वालों ने आरोप लगाया है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालियों ने सोमा को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। विवाहिता के पिता कृष्ण राम का आरोप है कि विवाहिता के गहने भी बेच दिए। उसे अकसर दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। जिसके चलते सोमा ने खुदकुशी कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें