मंडी जिला के उपमंडल के डैहर इलाके के जांबला क्षेत्र मेंबनौला गांव में 24 वर्षीय एक नवविवाहिता ने वीरवार रात जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है।
मृतका के भाई ने उसके पति पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय इंद्रा देवी की शादी छह माह पूर्व बनौला गांव के सुनील कुमार के साथ हुई थी। इंद्रा देवी पिछले कुछ दिनों से अपने मायके कंदार गई हुई थी वह वीरवार को ही अपने पति सुनील कुमार के साथ ससुराल बनौला गांव वापस आई थी।
लेकिन रात को उसने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। इससे पहले परिवार के लोग उसे उपचार के अस्पताल पहुंचाते उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी बनौला गांव पहुंचे।
पुलिस भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। इस दौरान जांत के दौरान महिला के भाई हेमराज ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि इंद्रा देवी का पति सुनील कुमार शादी के बाद से ही उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। जिसके कारण वह परेशान रहती थी।
हेमराज ने इस अपनी बहन की मौत के पीछे हेमराज को ही कारण बताते हुए उसके खिलाफ कार्यवाही की मांग की। डीएसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस ने हेमराज की शिकायत पर सुनील कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।