फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: कैसे छोटी सी भूल ने मरने पर किया मजबूर

Fri, 23 Jan 2015 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के चंबा शहर के निकटवर्ती सुंगल इलाके में एक युवक ने गौशाला में फंदा लगाकर जान दे दी।  आत्महत्या की वजह युवक की एक भूल माना जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार युवक अज्ञानतावश अपने ही मालिक की गाड़ी को बिना बताए लेकर चला गया और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई।  अपने आप से हुई इसी गलती के कारण युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी।

मामला चंबा जिला के सुंगल इलाके का है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया। युवक की पहचान अजय कुमार (18) पुत्र अशोक कुमार निवासी सालो डाकघर सुंगल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

परिवार को नहीं रहती थी युवक की कोई खबर

अजय कुमार बालू सब्जी मंडी में काम करता था। बताया जा रहा है कि उसका घर आने-जाने का कोई समय तय नहीं था। अजय के पिता अशोक कुमार ने बताया कि वीरवार को अजय किस समय घर आया उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है।

शुक्रवार सुबह जब उन्होंने गौशाला खोली तो वहां छत से अजय का शव लटका हुआ मिला। उसका सब्जी मंडी में किसी से विवाद हुआ था या नहीं इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।

युवक के परिजनों ने पुलिस से मामले की गहन तफतीश करने की मांग की है। इस मामले को बालू में हुए सड़क हादसे भी जोड़कर देखा जा रहा है।

उधर, डीएसपी चंबा वीर बहादुर का कहना है कि पुलिस ने परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इसके अलावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

मृतक युवक के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज

आत्महत्या करने वाले युवक अजय कुमार पुत्र अशोक कुमार के खिलाफ ज्ञान चंद पुत्र बैंसू राम निवासी डुला ने मामला दर्ज करवाया है। ज्ञान चंद ने बताया कि अजय वीरवार को बिना पूछे गाड़ी ले गया था, जो दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। अजय कुमार उसकी गाड़ी में परिचालक था।

वीरवार को सब्जी से लदी गाड़ी बालू सब्जी मंडी में खड़ी थी, जिसे अजय कुमार बिना पूछे अपने घर ले गया। शुक्रवार सुबह यह गाड़ी चंबा-साहो मार्ग पर नोण के पास दुर्घटनाग्रस्त हालत में बरामद हुई।

पुलिस अधीक्षक डीके चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि भादंसं की धारा 279 व 197 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें