फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन पहले परीक्षा देने गया था छात्र, पेड़ से लटका मिला शव

Mon, 07 Aug 2017 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन पहले रावमापा बरौर (चंबा, हिमाचल) में परीक्षा देने गए जमा दो कक्षा के छात्र का शव पेड़ से लटका मिला है। युवक का पेपर बोर्ड भी बरामद हुआ है। 
विज्ञापन


छात्र दो अगस्त को स्कूल परीक्षा देने गया था परंतु स्कूल नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। स्कूल व उसके दोस्तों से संपर्क साधने पर भी कोई पता नहीं लगा तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। 

मामला प्रेस प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। मृतक युवक की पहचान दिनेश बिजलवान पुत्र भगवान सिंह निवासी डबोला के रूप में हुई। रविवार को परिजन व ग्रामीणों ने सदर थाने में जाकर अपना गुस्सा फोड़ा। उन्होंने युवक की तुरंत तलाश करने की मांग की। 
विज्ञापन


पुलिस ने युवक की तलाश को लेकर अलग-अलग टीमें गठित की। टीमों ने युवक के गांव व स्कूल जाने वाले रास्तों में उसकी तलाश करना शुरू किया। गांव से सौ मीटर दूर बरौर नाले के पास युवक का शव पेड़ से लटक रहा था। पुलिस ने शव को परिजनों के सामने पेड़ से नीचे उतारा।
विज्ञापन


डीएसपी चंबा जितेंद्र चौधरी ने बताया कि चार दिन से लापता युवक का शव गांव के पास पेड़ से लटका मिला है। पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का खुलासा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें