फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जा छुड़वाने गई टीम पर पथराव, भागकर बचाई जान

Fri, 18 Nov 2016 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कसोल (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल की मणिकर्ण घाटी के कसोल में वन भूमि से अवैध कब्जा हटाने गई वन विभाग की टीम पर कब्जाधारकों समेत कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। जिससे टीम सदस्य चोटिल हो गए। मामला गंभीर होता देख टीम सदस्यों ने मौके से भाग जान बचाई। इस संबंध में मणिकर्ण चौकी में शिकायत सौंपी है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला कुल्लू में अवैध कब्जों को हटाने की मुहिम तेज हुई है। इसी के तहत वीरवार दोपहर को पार्वती वन मंडल की एक टीम कसोल बाजार में वन भूमि पर किए गए एक अवैध कब्जा छुड़वाने गई, लेकिन तारबंदी करती बार अवैध कब्जाधारक ने दो-तीन लोगों के साथ मिलकर वन विभाग की टीम पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया।

जिससे टीम सदस्य चोटिल हो गए। मामला गंभीर होता देख टीम सदस्यों को बेरंग ही वापस लौटना पड़ा। वन विभाग के मुताबिक उक्त अवैध कब्जा एक व्यक्ति द्वारा कसोल बाजार में किया गया है। करीब चार बीघा वन भूमि पर किए गए इस कब्जे में ढाबे भी बने हैं। जिन्हें आगे कब्जाधारक ने किराये पर भी दिया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह वन भूमि पहले सेंक्चुरी क्षेत्र में थी। करीब एक वर्ष पूर्व ही वन विभाग के अधीन यह भूमि आई है। अवैध कब्जा का मामला संज्ञान में आने के बाद सभी प्रकार औपचारिकताएं व निशानदेही होने पर विभागीय टीम वीरवार को कब्जा छुड़वाने मौके पर पहुंची। कार्यवाही के बाद टीम तारबंदी कर रही थी। लेकिन कब्जाधारक ने पथराव कर दिया।

अब पुन: विभागीय टीम पुलिस बल के साथ अवैध कब्जा छुड़वाने के लिए जाएगी। विभागीय टीम में आरओ तेजस्वी राम भारती, आरओ नंद लाल, वन रक्षक निर्मला देवी व अन्य मजदूर शामिल थे।

उधर, एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि सूचना मिली है। कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है। इधर, डीएफओ पार्वती हीरा लाल राणा ने कहा कि कसोल में वन भूमि से अवैध कब्जा छुड़वाने गई टीम पर पथराव करने का मामला सामने आया है। पुलिस को शिकायत सौंपी गई है। पुलिस दल के सहयोग अब अवैध कब्जा छुड़वाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें