फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन माफिया को दबोचने उत्तराखंड पहुंची हिमाचल पुलिस पर पथराव

Wed, 20 May 2020 06:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भंगानी में खनन रोकने गई वन विभाग की टीम पर पथराव करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने उत्तराखंड गई हिमाचल की पुलिस टीम पर भी पथराव किया गया। हालांकि, पुरुवाला और सिंघपुरा पुलिस की टीम ने जान पर खेल कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वन कर्मियों की टीम पर हमले की शिकायत दर्ज होते ही पुरुवाला थाना प्रभारी विजय रघुवंशी और सिंघपुरा पुलिस चौकी प्रभारी बाला राम की टीम आरोपियों को दबोचने उत्तराखंड रवाना हो गए।

विज्ञापन


टीम में मुख्य आरक्षी अरविंद, धनवीर सिंह और तरसेम सिंह शामिल रहे।  आरोपी अपने घर से भी फरार थे। पुलिस ने आरोपियों के परिजनों से कड़ी पूछताछ की। देर रात को आरोपियों को दबोचने की कार्रवाई चलती रही। आरोपियों को बचाने के लिए आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस टीम के वाहनों पर  ईंट और पत्थरों से हमला शुरू कर दिया। इससे वाहनों को नुकसान पहुंचा है। 

विकासनगर के एसएचओ के वाहन का पिछला शीशा पथराव से टूट गया लेकिन संयुक्त पुलिस टीम ने वन विभागीय टीम पर हमला करने वाले तीन आरोपियों को दबोच लिया। वहीं, खनन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ट्रैक्टर को भी कब्जे में लिया गया है।  उधर, एसएचओ पुरुवाला विजय रघुवंशी ने बताया कि लोगों ने आरोपियों को बचाने का प्रयास किया। आसपास गांव के लोगों की ओर से पथराव से पुलिस के वाहनों को ज्यादा क्षति नहीं पहुंची है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम की पीठ थपथपाने सिंघपुरा पहुंचे एसपी

मंगलवार सुबह ही भगानी रेंज के यमुना बीट में तैनात वन रक्षक धनवीर सिंह और वन कर्मी किशन कुमार की टीम ने यमुना नदी में उत्तराखंड के अवैध खनन करने पहुंचे ट्रैक्टर को रोका। इसके बाद ट्रैक्टर सवार लोगों ने वनरक्षक धनवीर सिंह को पत्थर से वार कर लहूलुहान कर दिया। वन कर्मी किशन कुमार पर भी बैलजे से वार कर घायल किया।

इस मामले कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो सगे भाई इसरान (30) पुत्र निसारत अली, फिरोज खान (27) पुत्र निसारत तथा मनोज कुमार (29) पुत्र बलराम निवासी डाक्टर गंज विकासनगर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम के सामने वन रक्षक और वन कर्मी ने तीनों आरोपियों की शिनाख्त भी कर ली है। उधर, एसपी सिरमौर अजय कृष्ण ने मामले की पुष्टि की है। एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने सिंघपुरा पहुंचकर टीम की पीठ थपथपाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें