फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी से पत्थर गिरा, महिला की मौत

Tue, 29 Jul 2014 06:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक महिला की मौत हो गई। हादसा उप तहसील सैंज की ग्राम पंचायत भलाण-2 के नौणू गांव में हुआ।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार नौणू गांव की बुजुर्ग महिला पशुओं को चराने के लिए जंगल में गई थी। इसी दौरान पहाड़ी से पत्थर गिरा और महिला लहुलूहान हो गई। इससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक महिला की पहचान दुर्गा देवी (65) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत भलाण-2 के उप प्रधान पूर्ण चंद ने बताया कि वह सूचना मिलते ही गांववालों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी।

वहीं मृतक महिला की मौत पर बंजार भाजपा मंडल के साथ पूर्व वन मंत्री खीमी राम शर्मा,बंजार भाजपा अध्यक्ष चुन्नी लाल, ओम प्रकाश, मोती राम, नेत्र ठाकुर, मीडिया प्रभारी बालकृष्ण शर्मा आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें