फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरे फंसे प्रेम कुमार धूमल, एक और केस की तैयारी

Mon, 05 Jan 2015 02:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रहीं। हिमाचल सरकार धूमल पर एक और मुकदमा चलाने की तैयारी में है। भारतीय पुलिस सेवा (इंडियन पुलिस सर्विस) के पूर्व अधिकारी एएन शर्मा को सेवा विस्तार देने के मामले में सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री धूमल पर केस चलाने को राज्यपाल से मंजूरी मांगी है।
विज्ञापन


स्टेट विजिलेंस ब्यूरो पिछले एक वर्ष से इस मामले की जांच कर रहा था। इस मामले में विजिलेंस ने तत्कालीन मुख्य सचिव रवि ढींगरा, तत्कालीन गृह सचिव डा. पीसी कपूर और एएन शर्मा के खिलाफ भी सरकार से अभियोजन मंजूरी मांगी है। सरकार के उच्च पदस्थ सूत्रों ने इस पूरे मामले की पुष्टि भी की है।

विजिलेंस ब्यूरो कर रहा था मामले की जांच

स्टेट विजिलेंस ब्यूरो पिछले एक वर्ष से पूर्व आईपीएस अधिकारी एएन शर्मा को सेवा विस्तार देने के मामले की जांच कर रहा था। इसकी जांच पूरी कर अब विजिलेंस ने रिपोर्ट सरकार को सौंप दी गई है। रिपोर्ट के साथ सरकार से आरोपियों के खिलाफ अभियोजन मंजूरी भी मांगी है। इस रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश सरकार ने धूमल के खिलाफ केस चलाने के लिए राज्यपाल की स्वीकृति को मामला भेज दिया है।

इस मामले में विजिलेंस ने धूमल को प्रश्नावली भी भेजी थी लेकिन उन्होंने अभी तक जवाब नहीं भेजा है। जवाब न आने के बावजूद इस केस की चार्जशीट सरकार को भेजी गई है। विजिलेंस की विशेष जांच इकाई के एसपी रमेश छाजटा का कहना है कि मामले की जांच पूरी कर रिपोर्ट सरकार को भेज दी है।
विज्ञापन

एएन शर्मा ने समय से पहले किया था आवेदन

वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में एएन शर्मा नादौन हलके से भाजपा टिकट के दावेदार थे। टिकट लेने की प्रक्रिया के बीच समय से पहले सेवानिवृत्ति को उन्होंने आवेदन किया। आरोप है कि सेवानिवृत्ति देने की अधिसूचना को सरकार ने बाद में वापस ले लिया। टिकट न मिलने के बाद एएन शर्मा पुलिस सेवा में लौट आए।

कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने पर विजिलेंस ने इसे सरकारी शक्तियों का दुरुपयोग बताते हुए इस पर प्रारंभिक जांच बैठाई। प्रारंभिक जांच के बाद इस मामले में केस दर्ज किया। एएन शर्मा धूमल के करीबियों में गिने जाते रहे हैं। 1989 बैच के आईपीएस शर्मा 30 नवंबर 2011 को रिटायर हो चुके हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि मेरे खिलाफ अभियोजन की मंजूरी देना राज्यपाल के विवेक पर निर्भर करेगा, लेकिन इतना तय है कि सरकार विपक्ष के वार से घबराकर मेरे खिलाफ झूठे मुकदमे करने में जुटी है। वीरभद्र सरकार के हर झूठ का जनता जवाब देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें