शातिरों ने दिनदहाड़े कॉलेज लेक्चरर की जेब से पंद्रह हजार रुपये और एटीएम कार्ड पर हाथ साफ कर लिए। माला शिमला की सब्जी मंडी का है। शातिरों का शिकार हुए हमीरपुर जिला के नादौन कस्बे के रहने वाले लेक्चरर रविंद्र कुमार कोटी कॉलेज में कार्यरत हैं। पीड़ित ने थाना सदर में शिकायत में बताया है कि किसी ने उनकी आंखों पर स्प्रे कर दी।
इससे उन्हें चक्कर आने लगा। इसी दौरान शातिरों ने पैसों पर हाथ साफ कर लिए। वे दोपहर करीब डेढ़ बजे माल रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में गए और बैंक से 15000 रुपये निकाले और कमीज की जेब में रख दिए। पीड़ित ने बैंक में एक नए एटीएम कार्ड के लिए लिखित में पत्र दे रखा था और उसनेे बैंक से नया एटीएम कार्ड लिया और उसे एक्टीवेट भी करवाया।
पौने दो बजे वह बैंक से बाहर निकले और सब्जी खरीदने के लिए सब्जी मंडी की तरफ गए। शेरे पंजाब की ओर से वह सब्जी मंडी में दाखिल हुए और सब्जी खरीदी। दस मिनट बाद जैसे ही पीड़ित सब्जी खरीद कर लोअर बाजार पहुंचा तो सिर घूमने लगा और आंखों में जलन होने लगी।
चक्कर आना लगा। थोड़ी देर बाद पता चला कि जेब खाली है। जेब से सारी नकदी और एटीएम कार्ड गायब था। उन्होंने सदर थाना में इसकी लिखित में शिकायत दी। सदर पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।