फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर लूटा 38 क्विंटल तांबा

Tue, 21 Feb 2017 06:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला शहर में रविवार देर रात करीब आधा दर्जन बदमाशों ने राज्य बिजली बोर्ड के स्टोर में लूटपाट कर डाली। चौकीदार को बंधक बनाकर लुटेरों ने यहां से करीब 38 क्विंटल तांबा लूट लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शिमला पुलिस के अनुसार मल्याणा में बदमाशों के एक गिरोह ने बिजली बोर्ड के स्टोर में ये लूटपाट की। लुटेरे पूरी तैयारी के साथ आए थे। देर रात करीब आधा दर्जन बदमाश एक जीप और पिकअप में सवार होकर यहां पहुंचे।

इन्होंने स्टोर के चौकीदार को रस्सी से बांध दिया और फिर लूटपाट कर डाली। काफी देर तक बदमाशों ने स्टोर में रखा तांबा उठाकर अपनी गाड़ियों में डाल दिया। इसके बाद ये मौके से फरार हो गए। कुल मिलाकर 38 क्विंटल ताबा चोरी किया गया है।
विज्ञापन


बाद में इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। चौकीदार से भी पूछताछ की जा रही है। शिमला के अलावा बाकी जिलों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। गाड़ियों की चैकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें