फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक! पिटाई कर सरेआम फाड़े महिला के कपड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना के हरोली के एक गांव में तीन लोगों ने मवेशियों के लिए घास लेकर आ रही एक महिला का रास्ता रोक दिया। इसके बाद आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ डाले।
विज्ञापन


आरोपी गांव के दूसरे लोगों के सामने ही महिला के कपड़े फाड़ते रहे लेकिन किसी की इन्हें रोकने की हिम्मत नहीं हुई। आसपास खड़े लोगों के सिर शर्म से झुक गए। महिला को दयनीय हालत में देखकर गांव की कुछ महिलाओं ने उसे तन ढांपने के लिए चादर दे दी।

किसी तरह महिला अपने घर पहुंच सकी। मारपीट से महिला को चोटें भी आई हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 341, 323, 354 और 34 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरु कर दी है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

आरोपियों ने सबके सामने की बदसलूकी

बढेड़ा इलाके में हुई इस सनसनीखेज वारदात से लोग दहशत में हैं। पुलिस के अनुसार 50 वर्षीय महिला शनिवार को मवेशियों के लिए घास लाने खेतों में गई थी। जब वह घास लेकर घर लौट रही थी तो रास्ते में तीन लोगों रमेश, मनोहर और करनैल ने महिला का रास्ता रोककर उसे घेर लिया।

इसके बाद आरोपियों ने महिला की पिटाई कर डाली। पिटाई के बाद आरोपियों ने महिला के कपड़े फाड़ डाले। घटना के पीछे आपसी रंजिश को वजह बताया जा रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

एसपी अनुपम शर्मा ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि महिला के साथ इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें