फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों गुफा में जाते ही खड़े हो गए रोंगटें?

Sun, 23 Mar 2014 07:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्की क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवरा के समीप प्राचीन गुफा (डूग द्वार) में एक नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। गुफा कुनिहार से करीब 12 किलोमीटर दूर जंगल में स्थित है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रगतिशील नेहरू युवा क्लब भूमति का सात सदस्यीय दल अध्यक्ष सुधीर शर्मा की अध्यक्षता में इस एरिया में घूमने आया था। जैसे ही यह दल गुफा में गया कि सभी की आंखें खुली की खुली रह गई। यहां एक नर कंकाल पड़ा था।

बाद में क्लब सदस्यों ने कंकाल के बारे में पुलिस को सूचना दी। मौके पर जाकर पुलिस ने कंकाल को बाहर निकाला। इसे अब डीएनए जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार कंकाल करीब एक वर्ष पुराना लग रहा है। यह आदमी का कंकाल है। रिपोर्ट के बाद ही कंकाल के बारे में अधिक जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन


डीएसपी दाड़लाघाट विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम मौके पर गई थी। उन्होंने बताया कि कंकाल की डीएनए जांच के लिए इसे जुन्गा लैब भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें