फर्म के मालिक से भी पुलिस पूछताछ कर सकती है। उधर, पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने बताया कि इस फर्जीबाड़े में बड़े गिरोह का हाथ है। उन्होंने मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावनाओं से भी इंकार नहीं किया।
बताया कि शातिर एक एक हजार में फर्जी एम फार्म का सौदा करते थे।यह बिल कहां बनाए जाते हैं, यह पूछताछ से पता चलेगा। दिल्ली की फर्म के मालिक को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। यदि फर्जीबाड़े में फर्म की संलिप्तता पाई गई तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
फर्जीबाड़े का दूसरा आरोपी भी दबोचा
फर्जी एमफार्म के मामले में फरार चल रहा दूसरा आरोपी भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस थाना पांवटा साहिब में खनन रक्षक की शिकायत पर दर्ज हुए मामले में पुलिस ने रोहित गोयल को गिरफ्तार किया था। फरार चल रहा आमिर खान भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अदालत में पेश करने पर दोनों आरोपियों को एक फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।