फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं खुला अंकुश की मौत का राज, पूछताछ जारी

Fri, 27 May 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
परिजन भी यह नहीं बता पा रहे हैं कि अंकुश की हत्या के पीछे किसका हाथ हो सकता है।
विज्ञापन
शिमला के टुटू में युवक की हत्या के मामले में वीरवार को फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ की है। अभी तक हत्या के मामले का खुलासा नहीं हो पाया है। परिजन भी यह नहीं बता पा रहे हैं कि अंकुश की हत्या के पीछे किसका हाथ हो सकता है।
विज्ञापन


हालांकि, अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं आई है लेकिन पुलिस इस पूरे मामले को हत्या की नजर से देख रही है। बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले अंकुश के साथ कुछ लोगों ने झगड़ा किया था। इस दौरान उसकी पिटाई भी की गई।

पोस्टमार्टम के दौरान भी अंकुश के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए। इसके बाद डॉक्टरों ने साफ किया था कि यह गिरकर मौत का मामला नहीं लग रहा। इस तरह के संकेत मिलने के बाद ही पुलिस ने थाना बालूगंज में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।  
विज्ञापन


बुधवार को अंकुश टूटू स्थित अपने घर पर था। सुबह करीब ग्यारह बजे उसकी तबीयत खराब हुई और वह उल्टी करने के लिए बाथरूम में गया। उल्टी करते ही वह बाथरूम में गिर गया। घर पर अंकुश की मां थी उन्हें लगा उनके बेटे का पैर फिसल गया और वह गिर गया।

उन्होंने अपने दूसरे बेटे की मदद से तुरंत एंबुलेंस को बुलाया और अंकुश को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पहले यह मामला गिरने का ही बताया जा रहा था लेकिन जब पोस्टमार्टम हुआ तो उसके शरीर पर चोटों के निशान पाए गए ।
विज्ञापन


परिजनों के बयान लिए गए उन्होंने भी इस पूरे मामले में हत्या का अंदेशा जताया। एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि हर पहलू पर तफ्तीश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें