फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टल्ली नाबालिगों ने मचाया था शिमला की सड़कों पर कोहराम, चार पकड़े

Wed, 22 Mar 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के कसुम्पटी इलाके में दर्जनों गाड़ियों के शीशे तोड़ने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने धर लिया है। इनमें तीन नाबालिग हैं और एक बालिग है। इनमें से तीन आरोपी कृष्णानगर के रहने वाले हैं और एक आरोपी कैथू में रहता है। नाबालिगों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन


एक आरोपी का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस ने सोमवार देर रात इन्हें सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ा। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इन्होंने नशे में यह उत्पात मचाया। पुलिस का कहना है सभी आरोपी युवक नशे के आदी हैं और पढ़ाई बीच में छोड़ चुके हैं।

पुलिस सभी आरोपियों का पिछला रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। हालांकि पहले इनके किसी तरह की आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की बात अब तक सामने नहीं आई है। बता दें कि आरोपियों ने देर रात पंथाघाटी, परिमहल, पुलिस कॉलोनी और रानी ग्राउंड में करीब तीन दर्जन गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। इनका तांडव देर रात तक चला।
विज्ञापन


पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई थी लेकिन पुलिस उस दौरान मौके पर नहीं पहुंची। सोमवार सुबह उनकी तलाश शुरू हुई और देर रात सभी आरोपियों को पकड़ने में स्मार्ट पुलिस कामयाब रही। एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि सभी आरोपी पकड़ लिए गए हैं और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें