फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिडार वुड ऑयल मामले में पहली गिरफ्तारी, पांच पर एफआईआर दर्ज

Wed, 31 Jan 2018 09:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नेरवा
विज्ञापन
विज्ञापन

सराहां वन परिक्षेत्र में सिडार वुड ऑयल (देवदार का तेल) मामले में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है। आरोपी का नाम रामानंद है और चौपाल क्षेत्र का रहने वाला है। 

विज्ञापन


पुलिस ने इसके कब्जे से सिडार वुड ऑयल के छह कैन बरामद किए थे। इस प्रकरण में अब तक पुलिस ने पांच एफआईआर दर्ज की हैं। पांच आरोपियों को नामजद किया गया है। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि सराहां के जंगल में अभी भी ऑयल निकाला जा रहा है। 

सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दी लेकिन मौके पर केवल खाली ड्रम ही मिले। डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने कहा कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है। जल्द ही अन्य गिरफ्तारियां भी होंगी। 

विज्ञापन

फोरेस्ट गार्ड का परिवार दहशत में

उधर, उपमंडल वीडियो वायरल होने के बाद शिलाई के थाना गांव के निवासी फोरेस्ट गार्ड रवि का परिवार दहशत में है। परिजनों ने रवि की सुरक्षा को लेकर सीएम से गुहार लगाई है।

उनको डर है कि करसोग के फोरेस्ट गार्ड होशियार जैसी घटना रवि के साथ न हो। होशियार सिंह ने भी वन माफिया के खिलाफ मोर्चा खोला था।  रवि के परिजनों ने बताया कि सिडार ऑयल मामले से जुड़े लोग अति प्रभावशाली व बड़े राजनीतिक रसूख वाले हो सकते हैं।

करोड़ों रुपये का नुकसान होने के बाद रवि पर हमला कर सकते हैं। रवि की दादी जमनी देवी रुंधे गले से कहती हैं कि रवि ने अच्छा काम किया पर माफिया कहीं उसको अपना निशाना न बना दे। उन्होंने इस मामले को सरकार तक पहुंचाने का आग्रह भी किया।

रवि की पत्नी अंजू शर्मा, मां मित्रा देवी, बहन विजय लक्ष्मी, सरिता, गिन्नी व अंशु, भाई अजय व तनुज, चाची रक्षा देवी व ताई मग्नो देवी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया कि रवि को सुरक्षा के साथ विशेष अवकाश प्रदान किया जाए। उन्होंने यह भी मांग की है कि रवि का तबादला किसी सुरक्षित स्थान पर किया जाए। 
विज्ञापन

वन रक्षक ने ऐसे किया था गिरोह का भंडाफोड़

चौपाल में उसे हर समय जान का खतरा है। उल्लेखनीय है कि 23 जनवरी को सराहां रेंज की क्यारी बीट में तैनात वनरक्षक रवि ने भारी बर्फबारी के बीच छापामारी करते हुए जंगल में चल रही एक भट्ठी से 200 लीटर अवैध सिडार वुड ऑयल बरामद किया था।

रवि ने माफिया के दबाव को देखते हुए एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाली थी। वीडियो वायरल होने के बाद माफिया व वन विभाग में हड़कंप मचा। वन विभाग ने दोबारा कार्रवाई करते हुए 27 व 28 जनवरी को करीब 18 हजार लीटर तेल पकड़ा। इसकी कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें