फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Whatsapp पर गर्लफ्रेंड से वीडियो चैट के दौरान लड़के ने खुद को मारी गोली, जानें क्या थी वजह

Wed, 31 Jan 2018 09:45 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक के लाइव सुसाइड ने सनसनी फैला दी है। मामला पटना के साईचक मुहल्ले की है, जहां आकाश कुमार नाम के 19 साल के लड़के ने अपनी प्रेमिका से बात करते हुए पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। अपनी प्रेमिका के सामने युवक ने पिस्तौल से अपना लाइव डेथ दिखाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन


<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr">A boy shot himself during a video call with his girlfriend. It is a case of suicide. Investigation in the incident is underway: Manu Maharaj, SSP, Patna over incident of a boy shooting himself during a video call in Patna <a href="https://t.co/zgpaaKoZnc">pic.twitter.com/zgpaaKoZnc</a></p>&mdash; ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/958266897350344704?ref_src=twsrc%5Etfw">January 30, 2018</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

 

मिली जानकारी के मुताबिक बेउर थाना अंतर्गत साईंचक भट्ठा में रहने वाले संजय राय का पुत्र आकाश कुमार उर्फ बंटी का शव उसके कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला है। उसके हाथ में पिस्टल और बगल में एक मैगजीन भी बरामद की गई है और साथ ही युवक के हाथ में मोबाइल भी मिला है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक युवक अपनी आत्महत्या के वक्त गर्लफ्रेंड से वीडियो चैटिंग कर रहा था। आकाश के घरवालों का कहना है कि वो परीक्षा में फेल हो गया था। उसके बाद से परिवार आकाश पर लड़की से रिश्ता खत्म करने का दबाव डाल रहा था। जिससे आकाश काफी तनाव में था। आकाश के परिवार वालों ने लड़की के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवा दिया है।

विज्ञापन

वहीं आकाश की गर्लफ्रेंड का कहना है कि आकाश कॉल पर खुद को गोली मारने की धमकी दे रहा था। लड़की ने उससे पिस्टल से मैगजीन निकालने के लिए कहा, आकाश ने मैगजीन निकाल भी दी मगर उसे याद नहीं रहा कि एक गोली पिस्टल के चेंबर में फंसी है। उसने ट्रिगर दबा दिया और सीधे सर में गोली लगी।

सुबह आकाश की गर्लफ्रेंड ने ही मृतक के एक रिश्तेदार के मोबाइल पर मैसेज कर यह बताया कि, आकाश मोबाइल रिसीव नहीं कर रहा है जब परिजन कमरा खोलकर देखने गए तो वहां मृत पड़ा था। परिजन इसे आत्महत्या नहीं मानते हुए हत्या का आरोप लगा रहे हैं। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया गया।

फिलहाल पुलिस परिजनों के कहने पर फॉरेंसिक जांच भी करवा रही है। डीएसपी फुलवारीशरीफ रामाकांत प्रसाद ने कहा कि घटनास्थल से एक पिस्टल और एक कारतूस और वह एक मोबाइल बरामद किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें