जग्गा गिरोह ने करीब आधा दर्जन मंदिरों में चोरी करने की बात कबूल की है। जगदीश उर्फ जग्गा की निशानदेही पर गांव परोई तहसील अर्की से चांदी के मुकुट और छत्र बरामद किए हैं। चोरी का यह सामान घासनी में झाड़ी के बीच छिपाकर रखा हुआ था।
यह सामान डांढ़ा स्थित एक मंदिर से गिरोह ने चुराया था। दूसरे आरोपी दीपक को लेकर पुलिस कुफरी की तरफ गई। यहां भी मंदिरों से चोरी किया गया सामान छिपाकर रखा गया है। देर रात तक सामान की बरामदगी की कोशिश की गई।
आरोपियों ने पूछताछ में कहा कि शिमला के अलावा सोलन और सिरमौर के मंदिरों में भी चोरियां की हैं। पुलिस की पहली प्राथमिकता शिमला के मंदिरों से चोरी सामान की बरामदगी करना है। सामान की रिकवरी के बाद इन्हें दूसरे जिलों की पुलिस को सौंप दिया जाएगा।