फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जग्गा गिरोह ने किए कई सनसनीखेज खुलासे

विज्ञापन
विज्ञापन
जग्गा गिरोह ने करीब आधा दर्जन मंदिरों में चोरी करने की बात कबूल की है। जगदीश उर्फ जग्गा की निशानदेही पर गांव परोई तहसील अर्की से चांदी के मुकुट और छत्र बरामद किए हैं। चोरी का यह सामान घासनी में झाड़ी के बीच छिपाकर रखा हुआ था।
विज्ञापन


यह सामान डांढ़ा स्थित एक मंदिर से गिरोह ने चुराया था। दूसरे आरोपी दीपक को लेकर पुलिस कुफरी की तरफ गई। यहां भी मंदिरों से चोरी किया गया सामान छिपाकर रखा गया है। देर रात तक सामान की बरामदगी की कोशिश की गई।

आरोपियों ने पूछताछ में कहा कि शिमला के अलावा सोलन और सिरमौर के मंदिरों में भी चोरियां की हैं। पुलिस की पहली प्राथमिकता शिमला के मंदिरों से चोरी सामान की बरामदगी करना है। सामान की रिकवरी के बाद इन्हें दूसरे जिलों की पुलिस को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए शातिर

आरोपियों को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर काफी मशक्कत के बाद पकड़ा है। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने शिमला के काली मंदिर, दुर्गा मंदिर और ग्राम देवता के मंदिरों में चोरी करने की बात कही है। जगदीश की गिरफ्तारी के बाद दीपक को पुलिस ने हरिपुरधार सिरमौर से पकड़ा है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी पेशेवर हैं। लिहाजा, इनसे उगलवाना आसान नहीं है। पूछताछ चल रही है। एएसपी भजन देव नेगी ने कहा कि आरोपियों ने करीब छह मंदिरों में चोरी की बात कबूल की है। इनकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया जा रहा है।

जतोग कैंट एरिया स्थित प्राचीन काली माता मंदिर में 29 अगस्त की रात को चोरी हुई थी। सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को जगदीश उर्फ जग्गा को गिरफ्तार किया था। जगदीश पर आरोप है कि इसने दीपक के साथ मंदिर से चांदी के चार छत्र चांदी के तीन हार चुराए हैं। इसके अलावा दो दानपात्रों को तोड़कर नकदी भी उड़ाई है। इस चोरी के बाद ही आरोपी पकड़ में आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें