फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी दरवाजें खटखतें हैं, कभी राह में डराता है कोई!

Sat, 26 Jul 2014 05:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश की राजधानी में कुछ दिनों से लोग अनजाने से खौफ में जी रहे हैं। ऐसे में वह घर में भी बेचैन से हैं। इसकी वजह यह है कि रात होते ही सन्नाटे को चीरता हुआ अनजान शख्स लोगों को डरा रहा है।
विज्ञापन


दहशत फैलाने के लिए कभी घरों के दरवाजे खटखटाता है, तो छतों पर पत्थरों की बौछार कर देता है। दरवाजा खोलने पर कोई नहीं दिखता।

कई लोग इसे रात के समय सुनसान सड़कों पर भटकते हुए देख चुके हैं। कभी सड़क किनारे तो कभी ढलानों पर। जाखू के वोआयलेट हिल क्षेत्र नकाबपोश की दहशत लोगों के दिल में बैठ गई है।

स्ट्रीटें लाइटें बंद, डर रहे लोग

इस क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। अंधेरे में कुछ नहीं दिख रहा। वीरवार रात को मोहित नाम के युवक को इसने डराया। हिम्मत दिखाकर युवक ने इसे पकड़ना चाहा तो अचानक जंगल में ओझल हो गया।

घटना के बाद लोग सहम गए हैं। शुक्रवार को जाखू के पार्षद मनोज कुठियाला की अगुवाई में यहां के राहुल हंस, मनोज बाली, नितिन धीमान, अनीश चौहान, कमलेश, अमन, बबलू, हरीश धामी ने महापौर संजय चौहान और पुलिस अधीक्षक डीडब्ल्यू नेगी से मुलाकात कर घटना की जानकारी दी।

पार्षद मनोज कुठियाला ने बताया है कि मुख्यमंत्री आवास से कुछ दूरी पर वोआयलेट हिल स्थित है। संदिग्ध व्यक्ति मुंह को ढक कर क्षेत्र में रात के समय घूमता है। घरों की छत पर पत्थर फेंकते और दरवाजे खटखटाने के बाद भागते हुए भी इस व्यक्ति को देखा गया है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा सीएम साहब, कुछ तो करें

लोगों ने सवाल उठाया है कि सीएम आवास के सबसे नजदीकी क्षेत्र में ही व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं ‌है, तो दूसरे क्षेत्रों में क्या हाल होगा।

कई बार शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं हो रहा है। ऐसे में  लोगों ने सीएम वीरभद्र सिंह से अपील की है कि जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करवाया जाए।

पुलिस अधीक्षक डीडब्ल्यू नेगी ने बताया है कि लोगों की शिकायत पर जाखू में रात के समय गश्त बढ़ाई जाएगी। यह व्यक्ति कौन है, इसकी जांच करेंगे। इस तरह से दहशत फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें