फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: दो बच्चों के पिता ने प्रेम प्रसंग में खुद को गोली से उड़ाया

Fri, 12 Apr 2019 11:52 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

चंडीगढ़ की डड्डूमाजरा कॉलोनी में दो बच्चों के पिता ने देसी कट्टे से खुद को सीने में गोली मार ली। पुलिस ने खून से लथपथ रवि सोनकर (38) को पीजीआई पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के शिमला के कृष्णा नगर का निवासी रवि सोनकर अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ डड्डूमाजरा कालोनी में किराए पर रह रहा था। मलोया थाना पुलिस सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई कर छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक डड्डूमाजरा कॉलोनी के मकान नंबर 1415 की मालकिन रंजो ने बताया कि बीते 23 फरवरी से रवि सोनकर अपनी पत्नी रजनी (34) बेटी तनीषा (10) और बेटे प्रथम (8) के साथ पहली मंजिल पर किराए पर रह रहा था। रवि डड्डूमाजरा स्थित एक मीट शॉप की दुकान पर काम करता था।
विज्ञापन


रवि के कमरे से अचानक जोरदार आवाज सुनाई दी। घर के बाहर नीचे रवि का बेटा प्रथम आया और बोला कि आंटी पापा ने गोली मार ली है। वह भागकर कमरे में पहुंची तो रवि खून से लथपथ बेड पर पड़ा था। शोर शराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई।

विज्ञापन

दो घंटे पहले सेक्टर-37 से लौटा था परिवार

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि घटना से करीब दो घंटे पहले रवि अपनी पत्नी के साथ सेक्टर-37 स्थित किसी जानकार के घर जाकर वापस लौटा था। सूत्रों का कहना है कि रवि के अफेयर के चलते पत्नी रजनी से आए दिन लड़ाई होती रहती थी। इन दोनों के बीच तलाक की बात भी चल रही थी। कहा जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते उसने खुद को गोली मारी है।  
 
घर से सड़क तक पसरा खून 
कॉलोनी में गोली चलने की घटना के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पीसीआर और मलोया थाना प्रभारी मलकीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लहूलुहान अवस्था में रवि को अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान मृतक का खून घर के बाहर से सड़कों तक बिखरता चला गया। मौके पर पहुंची सीएफएसएल टीम ने फिंगर प्रिंट लिए। पुलिस ने मकान मालिक समेत आसपास के अन्य लोगों से पूछताछ की है।  

मेरठ से लाया देसी कट्टा 
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस जगह-जगह नाकेबंदी कर मुस्तैद है। ऐसे में सवाल उठता है कि मृतक के पास देसी कट्टा कहां से आया। पुलिस इस एंगल से भी जांच में जुटी हुई है कि उसका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड तो नहीं है। जांच में सामने आया कि करीब 10 दिन पहले रवि सोनकर अपनी बहन के घर मेरठ गया था। पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि देसी कट्टा वहीं से लाया हो।    

डीएसपी चंडीगढ़ चरणजीत सिंह विर्क ने कहा कि मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। मामले की छानबीन की जा रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें