फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

वायरल हो गया हिमाचली नेता का सेक्स वीडियो

हिमाचल के एक वरिष्ठ नेता का वीडियो एक बार फिर से वायरल हो गया है। प्रदेश के ये वरिष्ठ नेता ट्रेन में एक महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में सफर कर रहे हैं। सारा वीडियो एक ट्रेन के अंदर बनाया गया है। यह अलग अलग एंगल से लिया गया है।


इसमें कई जगहों पर नेता का चेहरा भी साफ दिख रहा है। यह खास है कि यह वीडियो दो साल पहले सामने आया था। मगर अब व्हाट्सऐप और दूसरे मैसेंजर के जरिए ये एकाएक फिर से वायरल हो गया है। जिस समय ये मामला सामने आया था उस समय ये वीडियो सिर्फ सीडी के जरिए फैला था। मगर अब व्हाट्सऐप पर यह वायरल हो गया है।

यह वीडियो एक मिनट चार सेकेंड का है। उस समय भी यह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले की जांच उस समय राज्य सरकार ने सीआईडी को दी थी। जांच का क्या हुआ? इसका आज तक पता ही नहीं है।
विज्ञापन

सीआईडी की जांच जारी, नहीं मिली क्लीन चिट

प्रदेश के ये वरिष्ठ नेता भारत सरकार और हिमाचल सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। दो साल पहले फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया पर चला यह वीडियो अब व्हाट्सऐप पर मैन-टू-मैन वायरल हो रहा है। बुधवार को भी यह वीडियो व्हाट्सऐप पर खूब वायरल होता रहा।

‘अमर उजाला’ ने इस बारे में सीआईडी के एक अधिकारी से बातचीत की तो उन्होंने इससे अनभिज्ञता जताई। उनसे जब पूछा कि इस वीडियो पर चली जांच कहां तक पहुंची है तो इस पर उन्होंने कुछ कहने से इंकार किया। नाम न छापने की सूरत पर उन्होंने इतना जरूर कहा कि इस मामले में अभी तक किसी को क्लीन चिट नहीं मिला है। अभी जांच चल ही रही है।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें