निजी होटल से कथित रूप से सेक्स रैकेट चला रहे आरोपी दंपति और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
- फोटो : demo pic
हिमाचल के मैकलोडगंज स्थित एक निजी होटल में कथित रूप से चल रहे सेक्स रैकेट पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। निजी होटल से कथित रूप से सेक्स रैकेट चला रहे आरोपी दंपति और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
दंपति में से पुरुष ने अपना पता सांबा, जम्मू कश्मीर बताया है जबकि महिला ने रोहडू, सांबा, मनाली अपना पता बताया है। तीसरा आरोपी रूपनगर, पंजाब का रहने वाला है। मामले में सैक्स रैकेट के दोनों दलालों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
एफआईआर से खुलासा हुआ है कि दलालों ने शिकायतकर्ता युवती का एक ग्राहक से सौदा दो हजार रुपये में किया था। दलाल शिकायतकर्ता युवती को मनाली से बुधवार सुबह 11 बजे लाए थे।
दलाल ने शिकायतकर्ता युवती का ग्राहक पंजाब के रूपनगर के रहने वाले जितेंद्र से दो घंटे के लिए दो हजार रुपये में सौदा किया था। इसके बाद शिकायतकर्ता की तबीयत काफी बिगड़ चुकी थी।