फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली: होटल में सेक्स रैकेट, एक रात के लेते थे 10 हजार, ऐसे खुली पोल

Wed, 05 Jul 2017 02:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व-विख्यात पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटन के नाम पर एक होटल में जिस्मफरोशी का धंधा जोरों पर चल रहा ‌था। ग्राहक बनकर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। 
विज्ञापन


आरोपी हाई प्रोफाइल तरीके से वेबसाइट के माध्यम से ग्राहकों को फांस कर गोरखधंधा चला रहा था। एस्कॉर्ट सर्विसेज के नाम पर एक ग्राहक से एक दिन का 10 हजार रुपये तक ऐंठा जा रहा था।

पुलिस ने इस सिलसिले में होटल संचालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी फरार चल रहा है, जबकि दो युवतियों को रेस्क्यू किया गया है। मनाली के थाना प्रभारी केडी शर्मा ने बताया कि पंजाब निवासी मोहित ढींगरा ने मनाली एस्कॉर्ट नामक वेबसाइट बना रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होती थी लड़कियों की बुकिंग

इसमें उसने बाकायदा अपना मोबाइल नंबर भी डाल रखा था। वह हाई प्रोफाइल ग्राहकों को इस वेबसाइट के माध्यम से फांसता था। उसने 18 मील में एक कॉटेज किराये पर ले रखी थी, जहां वह युवतियों को रखता था।

पुलिस ने नकली ग्राहक बन मोहित को फोन किया तो उसने मनाली के एक भरोसेमंद होटल में एस्कॉर्ट के नाम पर लड़कियां पेश कर दीं। इसके बाद पुलिस ने होटल संचालक दिल्ली निवासी मुकेश, उत्तराखंड के मोहसिन और पंजाब के हरमिंदर को गिरफ्तार किया।

मोहसिन और हरमिंदर ड्राइवर बन कर लग्जरी कार में डिलीवरी देते थे और पैसे भी लेते थे। एक नाइट का दो से दस हजार रुपये चार्ज किया जाता था। इस रेड की अगुवाई कर रहे एएसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही मुख्य आरोपी एक कार 18 मील स्थित काटेज में छोड़ फरार हो गया है। पुलिस ने दावा किया है कि मुख्य आरोपी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें