फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो दलाल और तीन विदेशी महिलाएं गिरफ्तार

Fri, 29 Sep 2017 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सूचना के बाद जाल बिछाकर पुलिस होटल में ग्राहक बनकर पहुंची। सौदा तय हुआ और पुलिस ने होटल से दो दलाल और तीन विदेशी महिलाओं को दबोच लिया। एक दलाल होटल का कर्मी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस दावा कर रही है कि जिस्मफरोशी के धंधे में धकेली गईं दो विदेशी महिलाओं का रेस्क्यू किया गया है। एक साल के अंतराल में मनाली में छठे रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मनाली एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है।

इसमें विदेशी महिलाएं शामिल हैं। पुलिस होटल पहुंची और रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि सैर-सपाटे के नाम विदेशी महिलाएं यहां जिस्मफरोशी का धंधा कर रही हैं। पुलिस टीम सादे कपड़ों में होटल पहुंची और दलालों के साथ सौदा तक किया। 
विज्ञापन

यूगांडा और तंजानिया की हैं महिलाएं

इस दौरान दो विदेशी महिलाओं को रेस्क्यू किया गया। इन्हें जबरदस्ती इस धंधे में धकेला गया है। उनसे जिस्मफरोशी का धंधा करवाकर मोटी कमीशन ऐंठ रही एक विदेशी महिला और दो दलालों को होटल से पुलिस ने पकड़ा।

एसएचओ केडी शर्मा ने बताया कि तंजानिया की बेट्रिस और मंडी जोगिंद्रनगर के मंजीश को पकड़ा गया है। इसके अलावा यूगांडा की टाटू और तंजानिया की सलहा को रेस्क्यू किया है।

इन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस विदेशियों के पकड़े जाने पर संबंधित देशों की दूतावास को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन

दस हजार रुपये एडवांस, बाकी रकम बाद में

पुलिस जांच में सामने आया है कि मनाली में सेक्स रैकेट चला रहे इस विदेशी गिरोह का दायरा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न देशों में फैला हुआ है। 

डिमांड मिलते ही विदेशी युवतियों को बताए गए होटल में सप्लाई कर दिया जाता है। दस हजार रुपये एडवांस में लिए जाते हैं। बाकी रकम बाद में वसूल की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें