फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली के होटल में एक और सेक्स रैकेट पकड़ा, महिला चला रही धंधा

Tue, 18 Apr 2017 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व-विख्यात पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस ने 15 दिनों के भीतर देह व्यापार के दूसरे रेकेट का भंडाफोड़ किया है। सोमवार को पुलिस ने मनाली में देह व्यापार के गोरखधंधे में संलिप्त चार महिलाओं को पकड़ा है। सभी प्रवासी महिलाएं दिल्ली, मुंबई, दार्जलिंग और नेपाल की बताई जा रही हैं।
विज्ञापन


पुलिस को शिकायत मिली थी कि एक खास स्थान से देहव्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। इससे आसपास का माहौल बिगड़ने लगा था। लिहाजा पुलिस ने समाज से गंदगी दूर करने के मकसद से नकली ग्राहक बनकर मोलभाव करने के बाद सभी को रंगे हाथ धर दबोचा।
Trending Videos
विज्ञापन

कोर्ट में पेश करने की तैयारी

डीएसपी शिव चौधरी ने पुष्टि करते हुए बताया कि पांच महिलाओं में एक महिला दलाल भी शामिल है। सभी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। देह व्यापार के आरोप में पकड़ी गई महिलाओं को कोर्ट में पेश करने के लिए तैयारी की जा रही है।

एसडीएम मनाली हेमराज बेरवा ने बताया कि मनाली कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस हर तरह के गैरकानूनी कार्यों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें