फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर की दरिंदगी, जूनियर छात्रों को बीड़ी से जलाया फिर किया कुकर्म

Mon, 22 Aug 2016 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़सर (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एक सीनियर छात्र ने अपने ही स्कूल के जूनियर छात्रों के साथ कुकर्म कर डाला। मामला हिमाचल के हमीरपुर जिले का है। टूर्नामेंट खेलने गए छात्रों को बीड़ी से जलाया भी। स्कूल के छात्र अंडर-14 टूर्नामेंट में भाग लेने एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गए थे। छात्रों ने घर लौटकर घटना की जानकारी अपने अभिभावकों को दी।
विज्ञापन


अभिभावक और स्कूल प्रशासन इस गंभीर मामले को तूल देने के बजाय अपने स्तर पर निपटाने का प्रयास करते रहे। हालांकि मीडिया को इसकी सूचना मिलने के बाद अब स्कूल प्रशासन हरकत में आया है। मामला उजागर होते ही बड़सर पुलिस भी मामले की छानबीन के लिए स्कूल पहुंची।

हालांकि, पुलिस मामले पर कुछ भी कहने से गुरेज कर रही है। स्कूल से टूर्नामेंट के लिए 17 बच्चे गए थे। इनके साथ जमा दो का छात्र भी साथ चला गया। छात्रों का आरोप है कि आरोपी छात्र रात को उनके ऊपर कंबल फेंक कर पिटाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो छात्रों से किया कुकर्म, नहीं बताने की दी धमकी

कई छात्रों को बीड़ी से जला भी डाला। आरोपी ने दो छात्रों से कुकर्म भी कर डाला तथा किसी को नहीं बताने की धमकी दी। आरोपी की इस हरकत से मासूम छात्र सहमे हुए हैं। अभिभावकों ने छात्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। स्कूल प्रिंसिपल ने बताया कि स्कूल से 17 बच्चे टूर्नामेंट खेलने गए थे।

जमा दो का छात्र बच्चों के साथ कैसे चला गया, स्कूल पीटीआई से इसका जवाब मांगा है। उन्होंने अभिभावकों से इस बारे में लिखित शिकायत मांगी है। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जा सकेगी। थाना प्रभारी बड़सर मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। हालांकि, अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें