फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीपीएस नीरज भारती पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज

Sun, 21 Jun 2020 12:36 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
पूर्व सीपीएम नीरज भारती
विज्ञापन

पूर्व विधायक व पूर्व सीपीएस नीरज भारती पर राजद्रोह का मामला दर्ज करवाया गया है। शिमला निवासी अधिवक्ता नरेंद्र गुलेरिया की शिकायत पर सीआईडी ने भारती के खिलाफ राजद्रोह की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। शिमला निवासी अधिवक्ता नरेंद्र गुलेरिया की शिकायत पर सीआईडी ने भारती के खिलाफ राजद्रोह की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। अधिवक्ता गुलेरिया का आरोप है कि भारती ने पिछले 24 घंटों में सोशल मीडिया में जो संदेश डाले हैं उनके माध्यम से उन्होंने सरकार के विरूद्ध घृणा, तिरस्कार, अवमानना, वैमनस्य आदि का दुष्प्रचार करके देश के नागरिकों में घृणा/देशद्रोह को फैलाने की कोशिश की है।

विज्ञापन


साथ ही फौजी जवानों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियों द्वारा दुष्प्रचार करके आम लोगों व सैनिकों को सरकार के विरूद्ध भड़काने एवं अपनी ड्यूटी न करने के लिए उकसाया है जिससे आम लोगों में आक्रोश और नाराजगी का माहौल पैदा हुआ है। गुलेरिया की शिकायत पर सीआईडी ने भराड़ी थाना में भारती के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 124-ए, 153-ए, 504 व 505 के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है। इससे पहले ही भारती लगातार फेसबुक पर अपने विवादित पोस्ट डालकर सुर्खियों में रहते थे जिसको लेकर कई बार उनके खिलाफ शिकायतें भी दर्ज हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें