आज मनाए जाने वाले हूम पर्व में दोनों पक्षों के लोग शामिल होना चाहते हैं। प्रशासन को आशंका है कि विवाद की इस स्थिति में अगर दोनों गुट देवरथों के साथ हूम में शामिल होते हैं तो मंदिर में स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है। एसडीएम बंजार एमआर बंजार ने कहा कि तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है।
अब लाहुंड गांव के नवनिर्मित देवरथों के साथ बला गांव के देवरथों को हूम पर्व में लाने पर पाबंदी रहेगी। हूम पर्व के दिन मार्कंडेय ऋषि व माता के दोनों पक्षों के हारियानों, कारकूनों, बजंतरी व ग्रामीणों को बला मंदिर में आने और पूजा-अर्चना करने की छूट दी गई है। धारा-144 के चलते अगर कोई भी व्यक्ति समूह या फिर किसी प्रकार के हथियार व डंडों के साथ पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।