फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल से छात्राओं को शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था शिक्षक

Sat, 07 May 2016 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर (मंडी)
विज्ञापन
पंचायत प्रधान जबना चौहान ने बताया कि उन्होंने घटना से पूर्व उक्त शिक्षक को सचेत किया था, मगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
विज्ञापन
हिमाचल के मंडी में सराजघाटी की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला केयोलीधार में छात्राओं से अश्लील हरकतें करने के आरोपी कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रीतम चंद को पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया। उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन


वह पिछले कई माह से छात्राओं को प्रताड़ित कर रहा था। इधर, शिक्षा विभाग मंडी ने मामले पर जांच बैठा दी है। कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रीतम चंद पर निष्कासन की गाज गिरना तय माना जा रहा है। उच्च प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मंडी सुशील पुंडीर ने बताया कि विभाग ने शिक्षक के खिलाफ जांच बैठा दी है।

शिक्षा निदेशक को अवगत करवा दिया है। जांच के बाद कथित शिक्षक पर कार्रवाई की जाएगी। थरजूण पंचायत प्रधान जबना चौहान ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। आरोपी करीब एक साल से स्कूली छात्राओं को टूर्नामेंट और एनएसएस शिविर के बहाने बहला फुसलाकर शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।
विज्ञापन


पंचायत प्रधान जबना चौहान ने बताया कि उन्होंने घटना से पूर्व उक्त शिक्षक को सचेत किया था, मगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आरोपी प्रीतम चंद की ओर से अश्लील हरकतें करने की बात वीरवार को स्कूल की एक छात्रा ने परिजनों को बताई। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

ग्रामीणों ने स्कूल में हंगामा किया और नारेबाजी कर आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग उठाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। एसपी प्रेम ठाकुर ने बताया कि पुलिस आरोपी शिक्षक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें