फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत! शिमला में स्कूली छात्रा के साथ गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला के साथ लगते रामपुर के तकलेच क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप कर डाला। पुलिस के अनुसार यह छात्रा जब वीरवार को तकलेच स्कूल से अपने घर जा रही थी तो रास्ते में तीन युवकों ने उसे
विज्ञापन

रोक लिया।

इसके बाद आरोपी इसे अगवा कर जंगल में ले गए जहां उन सब ने पीड़िता के साथ गैंगरेप किया। बाद में छात्रों ने अपने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया।

रामपुर पुलिस के डीएसपी सोम दत्त ने जानकारी देते हुए बताया कि यह छात्रा तकलेच स्कूल में पढ़ती है। जब चार बजे अपने घर की ओर जा रही थी तो तीन युवकों ने इसे अगवा कर इसके साथ सामूहिक दुराचार किया।
विज्ञापन

तीनों आरोपी गिरफ्तार, पांच दिन का रिमांड

छात्रा जब घर पहुंची तो उसने आप बीती पिता को बताई। बाद में पिता बेटी के साथ तकलेच चौकी पहुंचे और आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

पुलिस के अनुसार पीड़ित छात्रा के साथ कुलदीप कुमार, संजीत और सुनील ने दुष्कर्म किया है। जिन्हें छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने छात्रा का मेडिकल खनेरी अस्पताल में करवाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। जहां से उन्हें पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शिमला में गैंगरेप की तीसरी घटना

राजधानी शिमला में पिछले दो महीने के दौरान गैंगरेप की यह तीसरी घटना है। इससे पहले शिमला रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर भी एचपी यूनिवर्सिटी की एक छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया था।

पुलिस इस मामले में भी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। ये आरोपी प्रेमी युगलों को डरा धमकाकर उनका शोषण करते थे।

इनमें एक आरोपी सरकारी कर्मचारी निकला था। बहरहाल राजधानी में बढ़ रही इस तरह की वारदातों से पुलिस व्यवस्‍था पर भी सवाल उठने लगे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें