फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलरी शॉप में लूटपाट, मालिक को गोली मारकर फरार हुए नकाबपोश

Fri, 26 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नंगल(ऊना)
विज्ञापन
गोली लगने से घायल हुआ दुकानदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रिवाल्वर की नोक पर नकाबपोशों ने दिन दहाड़े ज्वैलरी शॉप में लूटपाट कर डाली। बाद में दुकान के मालिक को गोली मारकर बाइक पर फरार हो गए। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के जिला ऊना के साथ लगते नंगल क्षेत्र का है।
विज्ञापन


क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर स्थित एक सुनार की दुकान में दो नकाबपोश शातिरों ने रिवाल्‍वर से दुकानदार पर हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। शातिरों की ओर से चलाई गई गोली दुकानदार के बाजू में लगने से वह बुरी तरह से घायल हो गया।

जिसे फौरन बीबीएमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दिनदिहाड़े हुई वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस प्रमुख विरेंद्र पाल सिंह, बलजिंद्र सिंह, डीएसपी केसर सिंह व थाना प्रभारी नंगल राजपाल सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया है।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला है। जिसमें बाइक सवार दो शातिर सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए है। वारदात में बुरी तरह से घायल हुए श्री सांई ज्वैलर के मालिक रिंकी ने बताया कि वीरवार सुबह उनकी दुकान पर एक बाईक पर सवार होकर दो युवक आए।

रिवाल्वर की नोक पर की लूट, फिर चलाई गोली

लूटपाट के बाद फरार होते संदिग्‍ध - फोटो : अमर उजाला
युवकों ने अपने चेहरे ढांप रखे थे और दुकान में घुसते ही उक्त युवकों में से एक ने रिवालवर निकाल कर उसके चेहरे पर रख दिया और उससे दुकान में रखे जेवरात व नकदी निकालने को कहने लगे और जैसे ही उसने लुटेरों से बचने का प्रयास किया तो अचानक की लुटेरों ने गोली चला दी और इसी दौरान सोने व आर्टी फिशीयल जेवरात व नकदी भी लेकर फरार हो गए।

एसएसपी रूपनगर विरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि दुकान में उक्त मार्ग में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले है। जल्द ही लुटेरों तक पहुंचने में कामयाबी मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में गश्त को बढ़ाने के आदेश भी जारी किए गए है।
विज्ञापन

नंगल में लूट के बाद ऊना में अलर्ट

नंगल में दिनदहाड़े की गई लूट और गोलीबारी के बाद ऊना में अलर्ट जारी कर दिया गया है। ऊना पुलिस ने जगह-जगह नाकाबंदी कर पंजाब की ओर से आने वालों वाहनों को रोक कर गहनता से जांच की। खासकर पुलिस की बाइक सवारों पर पैनी निगाह रही।

नंगल से ऊना पुलिस को मिली सूचना के अनुसार नंगल में बाइक सवार युवकों ने दिनदहाड़े बाजार में सरेआम एक कारोबारी को गोली मार कर नकदी लूट ली। बाइक सवार युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक पर लूट की वारदात को अंजाम देने आए थे।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जिलेभर में नाकेबंदी कर दी। ऊना के मैहतपुर, पंडोगा, गगरेट, संतोषगढ़ समेत अन्य बार्डर इलाकों पर पुलिस की पैनी नजर रही। नंगल से मिली सूचना में कहा गया कि लूट की वारदात में शामिल बाइक सवार युवक ऊना की ओर भी आ सकते हैं।

इसके मद्देनजर ऊना शहर में ट्रैफिक पुलिस ने नाकाबंदी कर दी। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि नंगल में गोली चलाकर लूटपाट करने की वारदात की सूचना पर नाकेबंदी की गई थी। एसपी ने बताया कि नंगल की ओर से आने वाले वाहनों की बारीकी से तलाशी ली जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें