फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से लूटे 50 हजार

Wed, 22 May 2019 05:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जवाली (कांगड़ा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस थाना जवाली के तहत 32 मील के पास कुठेड़ा में नकाबपोश लुटेरों ने पिस्तौल और चाकू दिखाकर सेल्समैन को लूट लिया।  पेट्रोल पंप पर दो नकाबपोश आए, एक के हाथ में चाकू और दूसरे के हाथ में पिस्तौल थी।

विज्ञापन


बदमाशों ने चाकू और पिस्तौल दिखाकर सेल्समैन राकेश कुमार और कमल सिंह को डराकर उनसे करीब 50 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस को दी जानकारी में शिकायतकर्ताओं ने बताया कि दोनों लुटेरों ने अपने मुंह पर नकाब बांध रखे थे और अपनी गाड़ी को उन्होंने अंधेरे में खड़ा कर रखा था।

लूट के बाद ये लोग 32 मील की तरफ फरार हो गए। उनके जाने के बाद दोनों सेल्समैन ने लूट की जानकारी पेट्रोल पंप के मालिक अंकित शर्मा को दी। अंकित शर्मा ने पुलिस जवाली को सूचित किया।
विज्ञापन


जवाली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर केस दर्ज कर करवाई शुरू कर दी है। एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि पेट्रोल पंप पर हुई लूटपाट पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें