पुलिस थाना जवाली के तहत 32 मील के पास कुठेड़ा में नकाबपोश लुटेरों ने पिस्तौल और चाकू दिखाकर सेल्समैन को लूट लिया। पेट्रोल पंप पर दो नकाबपोश आए, एक के हाथ में चाकू और दूसरे के हाथ में पिस्तौल थी।
बदमाशों ने चाकू और पिस्तौल दिखाकर सेल्समैन राकेश कुमार और कमल सिंह को डराकर उनसे करीब 50 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस को दी जानकारी में शिकायतकर्ताओं ने बताया कि दोनों लुटेरों ने अपने मुंह पर नकाब बांध रखे थे और अपनी गाड़ी को उन्होंने अंधेरे में खड़ा कर रखा था।
लूट के बाद ये लोग 32 मील की तरफ फरार हो गए। उनके जाने के बाद दोनों सेल्समैन ने लूट की जानकारी पेट्रोल पंप के मालिक अंकित शर्मा को दी। अंकित शर्मा ने पुलिस जवाली को सूचित किया।
जवाली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर केस दर्ज कर करवाई शुरू कर दी है। एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि पेट्रोल पंप पर हुई लूटपाट पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।