फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: सड़क हादसों में चार लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर बेला मंदिर के पास एक पिकअप के बाइक से टकराने से पिकअप चालक और बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मृतकों में एक युवक पालमपुर और दूसरा अंबाला का निवासी है। बाइक सवार एक कंपनी में बतौर सहायक प्रबंधक तैनात था। पुलिस के मुताबिक पालमपुर के बवखड़ निवासी विजय कुमार (26) पिकअप लेकर बीड प्लासी जा रहा था। चौकी मंदिर के पास ट्रक से ओवर टेक करते हुए एक बाइक से टकरा गया और सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि बाइक सवार को घायल हालत में पहले नालागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया उसके बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया जहां पर उसकी मौत हो गई। मृतक राकेश कुमार (29) अंबाला के बराड़ा तहसील के धीन गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन


नालागढ़ के सैणी माजरा में एक दवा कंपनी में सहायक प्रबंधक के पद पर तैनात था तथा बाइक पर फैक्टरी से नालागढ़ अपने कमरे में आ रहा था। पुलिस ने पालमपुर के वनखड़ निवासी विजय कुमार का नालागढ़ चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं राकेश कुमार का पीजीआई में पोस्टमार्टम के बाद शव उनके भाई को सौंप दिया है।

बेकाबू कार पेड़ से टकराई, एक की मौत

ऊना जिला के मवां सिंधियां में शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नाजुक हालत में गगरेट अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार सवार दिल्ली से गगरेट स्थित अपने घर लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब छह बजे आलोक डोगरा निवासी गगरेट अपनी माता आशा रानी, पत्नी मानसी एवं ढाई वर्षीय पुत्री देविका के साथ आल्टो कार में दिल्ली से गगरेट स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मवा सिंधियां के पास आलोक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे सड़क किनारे सफेदे के पेड़ से जा टकराई।

हादसे में कार चालक आलोक की मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य तीन सवार बुरी तरह से जख्मी हो गए। उधर, डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सुबह के समय हुए इस हादसे से गगरेट सहित समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

ब्यूलिया में कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

राजधानी शिमला के मैहली जुन्गा मार्ग में शनिवार देर शाम एक मारूति कार के खाई में गिरने से एक शख्स की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब चालक मारूति कार में सवार को ब्यूलिया से दोची की ओर जा रहा था।

इसी दौरान अनियंत्रित होकर कार खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जितेंद्र कुमार को खाई से निकाला। मगर आईजीएमसी अस्पताल में उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

कसुम्पटी चौकी में इस संदर्भ में मुकद्दमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। एएसपी भजन नेगी ने बताया कि हादसे में चालक की मौत हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें