फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर में बड़ा हादसा, तीन लोगों के मरने की आशंका

Tue, 25 Mar 2014 03:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर के पास सोमवार देर रात एक टैंपो ट्रैक्स अनियंत्रित होकर बीएसएल झील में जा गिरा। हादसे में तीन लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एचपी नंबर का यह टैंपो ट्रैक्स देर रात यहां से गुजर रहा था। इसी दौरान यह अनियंत्रित होकर इस झील में जा गिरा। सुबह के समय लोगों को इसकी जानकारी मिली।

बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोपहर तीन बजे तक पुलिस ने झील से एक व्यक्ति के शव को बाहर निकाल लिया है। इसकी पहचान नरेश कुमार के तौर पर हुई है जो सुंदरनगर का रहने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गाड़ी में कुल तीन लोग सवार थे। बाकी दो लोग कौन हैं और कहां जा रहे थे, इनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल सुंदरनगर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शवों को बाहर निकालने के लिए मुहिम चलाई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें