फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालमपुर में आग से खाक हो गया मकान

Tue, 25 Mar 2014 01:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर के साथ लगते अघोजर में सोमवार देर रात लगी आग से एक मकान जलकर राख हो गया। आगजनी से लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। आग इतनी भयंकर थी कि मंगलवार दोपहर तक इस पर काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पहाड़ी पर बना यह मकान विनोद कटोच का हैं। विनोद सोमवार शाम से घर पर नहीं थे। परिवार का कोई भी सदस्य घर पर नहीं था। देर रात अचानक उनके मकान में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने विनोद को इसकी सूचना दी।

लोगों ने खुद भी आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन यह बेकाबू हो गई। पुलिस के अनुसार आग पर मंगलवार दोपहर बाद जाकर काबू पाया जा सका। फिलहाल किसी के झुलसने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। पहाड़ी पर होने से फायर ब्रिगेड भी यहां नहीं पहुंच पाई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें