फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आया.. करवा चौथ उजड़ गया सुहाग

Sat, 11 Oct 2014 07:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना जिला के कोहडरा में त्यौहारी जश्न की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब सड़क हादसे में करवाचौथ की पूर्व संध्या पर एक महिला का सुहाग उजड़ गया।
विज्ञापन


ऊना जिला के कोहडरा में त्यौहारी जश्न की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब सड़क हादसे में करवाचौथ की पूर्व संध्या पर एक महिला का सुहाग उजड़ गया।

घर में महिला पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखने की तैयारी कर रही थी कि वीरवार देर शाम शाहतलाई से लठियाणी की ओर आ रही एक तेजरफ्तार कार ने कोहडरा में कॉरपेंटर का काम करने वाले पति उत्तम सिंह को टक्कर मार दी।

जोरदार टक्कर के बाद उत्तम सड़क किनारे पुली में जा गिरा। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। जहां नाजुक हाल में उसे पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पीजीआई पहुंचने से पहले ही रास्ते में घायल उत्तम ने दम तोड़ दिया। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक सोमनाथ पुत्र धनी राम निवासी पुखर जिला बिलासपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उत्तम चंद उसकी दुकान में कारपेंटर का काम करता था।

वीरवार देर शाम उत्तम सड़क के किनारे खड़ा था कि शाहतलाई से तेज रफ्तारी कार ने उत्तम चंद को जोर की टक्कर मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिससे उसकी पीजीआई ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन


बंगाणा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें