फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी बारातियों से भरी पिकअप, 8 मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला चंबा में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां बारातियों से भरी एक पिकअप के गहरी खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई है। हादसा देर रात हुआ है और तड़के सुबह ही ज्यादातर लोगों को इस हादसे का पता चला।
विज्ञापन


हादसे में 16 अन्य लोग घायल हो गए हैं जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। चारों घायलों को कांगड़ा के टांडा अस्पताल रैफर कर दिया गया है। बाकी घायलों को जिला अस्पताल चंबा में भर्ती करवाया गया है।

इस पिकअप में कुल 24 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि ये सभी अपने एक रिश्तेदार की शादी में बाराती बनकर गए थे। देर रात बारात के साथ सभी पिकअप में सवार होकर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

ज्यादातर युवक थे सवार

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस पिकअप में ज्यादातर युवक ही सवार थे। जैसे ही गाड़ी चंबा के तेलका के पास पहुंची कि अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इनमें आठ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

फिलहाल स्‍थानीय लोग हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंच गए हैं। गांव के लोग भी यहां पहुंचना शुरू हो गए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके लिए रवाना हो गई हैं।

हादसा कैसे हुआ, इसकी भी जांच शुरू हो गई  है। बताया जा रहा है कि जिस जगह पर यह गाड़ी गिरी है वह सड़क तंग है।
विज्ञापन

हादसे में मृतकों की सूची

ये बारात तेलका के बरवाह गांव जा रही थी। इस हादसे के बाद गांव में मातम छा गया है। गांव के लोग अस्पताल पहुंचना शुरू हो गए हैं। चंबा अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई है। सभी अपने अपने रिश्तेदारों को देखने के लिए अस्पताल पहुंच गए हैं।

चार लोग टांडा अस्पताल में भर्ती हैं। इनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि समय से मदद न मिलने और कड़ाके की ठंड के कारण ज्यादातर मौतें हुई हैं। यदि प्रशासन या पुलिस की टीमें मौके पर समय से पहुंच जाती और घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया जाता तो कुछेक की जान बचाई जा सकती थी।

हादसे में मृतकों की सूची
इस दर्दनाक हादसे में टिकर गांव के रहने वाले 18 वर्षीय अमन कुमार, कुलदीप कुमार(19), गडलेई गांव के दिनेश कुमार(27), विपन कुमार(31), संदीप कुमार(16), धार गांव के शिशुपाल(18), कुंडी के सुभाष कुमार(30), डिडोरी के सुरजीत सिंह(17) की मौत हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें