फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंश्योरेंस करवाने के बहाने महिला एजेंट से गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी की इंश्योरेंस लेने के बहाने दो युवकों ने एक महिला एजेंट के साथ रेप कर दिया। मामला हिमाचल के जिला सोलन के कुमारहट्टी क्षेत्र का है। पुलिस ने महिला के ब्यान पर मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कुमारहट्टी क्षेत्र की यह महिला इंश्योरेंस कंपनी में बतौर एजेंट कार्यरत है। शनिवार देर रात टिपर चालक जय प्रकाश (25) निवासी गांव जंगीरिया डाकघर काबा कलां तहसील कसौली जिला सोलन ने इंश्योरेंस करवाने के बहाने महिला से संपर्क किया।

फिर उसे उसे कुमारहट्टी बाजार में बुला लिया। महिला एजेंट भी इनकी बातों को सच मान बैठी और बाजार में पहुंच गई।
विज्ञापन

जंगल में किया दुराचार

आरोपी चालक ने महिला एजेंट को टिपर में बिठा लिया, जिसमें उसका दोस्त चेतन (28) निवासी सेक्टर-4 परवाणू पहले से ही मौजूद था। बातों में उलझाकर दोनों महिला को नाहन सड़क पर करीब 5 किलोमीटर आगे ले गए।

यहां उन्होंने महिला के साथ दुराचार कर डाला। उसके बाद वह महिला को दोबारा कुमारहट्टी बाजार छोड़ गए। पीड़ित महिला ने सुबह करीब तीन बजे फोन पर डगशाई चौकी में इसकी सूचना दी। धर्मपुर पुलिस ने नाका लगाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी धर्मपुर रघुबीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर धारा 376 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें